Breaking News

चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर फुरकान अंसारी ने किया रक्तदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार / चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ज्वालापुर द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया गया। इस सेवा शिविर को ब्लड वालंटियर हरिद्वार टीम का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिनकी सक्रिय भागीदारी से शिविर को सफल बनाया गया।

शिविर में रक्तवीर फुरकान अंसारी ने पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के उपरांत फुरकान अंसारी ने कहा—

“चार साहिबजादों का बलिदान हमें त्याग, साहस और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे पावन अवसर पर रक्तदान कर हम उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने ब्लड वालंटियर हरिद्वार टीम सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *