Breaking News

ऋषिकेश में अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के साहब नगर में आयोजित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया। उनका जीवन सादगी, विचारशीलता और राष्ट्रसेवा का प्रेरक उदाहरण है। अटल जी के आदर्श और विचार आज भी हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधान भावना गुरुंग मण्डल अध्यक्ष सुरेंदर बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा  विमला नैथानी पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा बूथ अध्यक्ष कैलाश रतूड़ी भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *