Breaking News

निज धाम आश्रम बाबा रामदास जय बाबा धर्मशाला में 12वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया

 

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / हरिद्वार शिव मूर्ति स्थित निज धाम आश्रम बाबा रामदास जय बाबा धर्मशाला में 12वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ परम पूज्य कुमारी मोहिनी दीदी के पावन सानिध्य में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच संपन्न हुआ

इस अवसर पर बोलते हुए परम वंदनीयमोहिनी दीदी ने कहा जो गुरु की शरणागत हो जाता है उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है श्री दीपक हिरानी ने कहा सतगुरु के पावन वचन हमारे जीवन का उद्धार कर देते स्वामी त्रिलोक दास जी उदासीन परम तपस्वी ज्ञान का अवतार भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले गुरु हैं उनकी दी गई शिक्षाएं हमारे जीवन भर काम आएंगे ऐसे पावन संतों के दर्शन बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होते हैं हम उन्हें हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुएशत-शत नमन करते हैं

इस अवसर पर दादा रूपचंद दीपक हिरानी सहित भारी संख्या में संत व भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया तथा संत महापुरुषों के श्री मुख से वही ज्ञान की सरिता में गोते लगाये

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *