ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना
www.shrimannews.in
December 28, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2025 के अंतिम रविवार को बूथ संख्या 123 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बबलू मोर्य के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की विविधता, एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, जहाँ हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति की आवाज़ को सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री जी के विचार देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति सहित सुनील, रोशन लाल, धर्मेंद्र प्रजापति अरविंद, दिनेश गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।