Breaking News

नवनिर्वाचित रुड़की प्रेस क्लब पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

रुड़की : रुड़की प्रेस क्लब समिति रजि०के हुए वार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम नहर किनारा स्थित प्रेस क्लब कार्यालय पर हुआ,जिसमें उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी का फूल-मालाएं पहनाकर व शाल भेंटकर सम्मान किया।

सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और निर्वाचित कार्यकारिणी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि पत्रकार सच,साहस और ईमानदारी के साथ अपनी लेखनी से समाज को रोशन करता है तथा हमेशा जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाता है।

अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि वह पत्रकारिता को मिशन के रूप में अपनाकर इस दौर में सच लिखने से पीछे नहीं हटेंगे।उनकी कलम हमेशा समाज के कमजोर वर्ग तथा लोगों को जागरूक करने के लिए चलती रहेगी और वह समाज को सही दिशा देने के लिए कार्य करेंगे।नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी,डायरेक्टर अंकित त्यागी व दीपक अरोड़ा,महासचिव अश्वनी उपाध्याय,विनीत त्यागी कोषाध्यक्ष तथा सचिव नितिन कुमार का सम्मान किया।

इस अवसर पर महेश्वर सिंह,सुभाष सक्सेना,योगराज पाल,मिक्की जैदी,मनोज जुयाल,संदीप पोहिवाल,अनिल सैनी,राहुल सक्सेना व ब्रह्मानंद आदि मौजूद रहे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *