Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमल चौधरी के कार्यालय में जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जाहिर की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमल चौधरी के कार्यालय में जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जाहिर की।

युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विमल चौधरी की माता सुशीला देवी का 95 साल की उम्र में गत दिनों निधन हो गया था। वह प्रसिद्ध कटारपुर गौकशी कांड में अंग्रेजों द्वारा फांसी पर चढ़ाए गए चौधरी जानकी प्रसाद के परिवार की बहु थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को शाम कनखल पहुंचे जगह उन्होंने युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल चौधरी की माता सुशीला देवी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। हरीश रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार की बहु के रूप में दिवंगत सुशीला देवी ने समाज की अनुकरणीय सेवा की।

उनके पति चौधरी अमरनाथ भी स्वतंत्र संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले में एक थे। जबकि उनके ससुर चौधरी विष्णु प्रसाद को भी अंग्रेजों ने काला पानी की सजा दी थी। उनके पड़दादा ससुर चौधरी जानकी प्रसाद विश्व प्रसिद्ध कटारपुर गौकशी के विरोध में हुए आंदोलन के अगुआओ में से एक थे। उन्हें भी कटरपुर कांड में अंग्रेजों ने साल 1920 में फांसी पर चढ़ा दिया था।

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी कांग्रेस के प्रभारी रविश भटीजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा शुभम अग्रवाल कपिल कुमार आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *