Breaking News

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया रुड़की प्रेस क्लब समिति के पदाधिकारियों का सम्मान,कहा नगर के पत्रकार पत्रकारिता के मापदंड पर सौ फीसद उतरते हैं खरे

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की /रुड़की प्रेस क्लब समिति रजि०के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम गंगनहर किनारा स्थित प्रेस क्लब भवन पर पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा किया गया

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर एवं शाल भेंटकर सम्मान किया गया।सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ ही समाज का आईना भी होता है।

उन्होंने कहा कि हमारे नगर के पत्रकार पत्रकारिता के मापदंड पर शत-प्रतिशत खरे उतरते हैं और पत्रकारिता को मिशन के तौर पर अपनाकर एक प्रकार से राष्ट्र सेवा और समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं।कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दीपक मिश्रा और उनकी पूरी टीम का प्रयास होगा कि वह अपने कर्तव्यों तथा पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखेंगे और और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहेंगे।उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी,महासचिव अश्वनी उपाध्याय,सचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी,डायरेक्टर दीपक अरोड़ा व अंकित त्यागी का सम्मान किया।

इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा,मनोज जुयाल,विकास भाटिया,डाल चंद्रा,गौरव वत्स,सुभाष सक्सेना, अभिषेक शर्मा,इमरान देशभक्त,शशांक गोयल व मिक्की जैदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *