Breaking News

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने सभी प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामना एवं बधाई दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  / जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और नए ऊंचाइयों पर पहुंचने के अवसर लेकर आए यही मां गंगा से प्रार्थना है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जनपद के उन्नति एवं प्रगति के लिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करे ताकि जनपद प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए जनपद में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी के सहयोग से यह सफाई अभियान सफल बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपेक्षा की है कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर मॉडल जनपद बनाने के लिए नव वर्ष में सभी यह संकल्प ले कि जनपद को साफ स्वच्छ रखने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे, ताकि जनपद हरिद्वार एक स्वच्छ,सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सके।

जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को साफ – स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा श्रद्धालु एवं पर्यटक जब अपने गंतव्य को जाए तो वह अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाए।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *