Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति जी ने कहा देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान: गिरधारी लाल शाहू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून:- (01 जनवरी 2025) मैं समस्त देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मुझे जानकारी मिली है कि विगत दिवस सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जरियाल जी के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उस दौरान अपने संबोधन में मेरे द्वारा हास्यप्रद के रूप में अपने मित्र की शादी पर चर्चा की। जिसे मेरे विरोधियों व कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा तोड़ मरोड़कर व गलत तरीके से समाज मे पेश किया जा रहा है जो की गलत व निराधार है।

जहां तक बेटियों के सम्मान की बात है मेरे द्वारा प्रतिवर्ष बरेली में श्री रामलीला में 101 निर्धन बेटीयों की शादी करता हूँ व लंबे समय से करवाता आ रहा हूँ और अपनी श्रद्धा से उन बेटियों की शादी में सहयोग करता हूँ।

मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित समस्त प्रदेश व देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान व स्वागत करता हूँ।

विरोधियों द्वारा मेरे संबोधन को तोड़मरोड़ कर पेश करके लाभ लेना चाहती है।फिर भी अगर मेरी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुची हो या बुरा लगा हो तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *