Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे।

मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। जिनमें लेक पर्पल तथा बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही परिसर में मशरूम उत्पादन, मौनपालन सहित बागवानी से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली।

Check Also

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने (भाजयुमो) रायवाला मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर किया सम्मानित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *