Breaking News

गंगा विहार विकास समिति” द्वारा ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / गंगा विहार कॉलोनी की समस्त सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर “गंगा विहार विकास समिति” द्वारा ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके मंत्री कार्यकाल के दौरान अवस्थापना निधि के माध्यम से पूरे ऋषिकेश शहर में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़कों के साथ गंगा विहार को भी सम्मिलित किया गया था। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण के साथ-साथ डिवाइडर, डिग्री कॉलेज की दीवार, आस्था पथ सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शहर में हुए सभी विकास कार्य जनता को समर्पित हैं और वे निरंतर ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर विकास खुराना जी (अध्यक्ष गंगा विहार समिति) सुभाष सोंधी जी, दीपक सोंधी जी (कोषाध्यक्ष) गुरमीत विनोचा जी (सेक्रेटरी), विपिन सेठी जी,शुभम संघल जी एवं गंगा विहार के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे

Check Also

कथा व्यास रमेश जी भाई ने कहा—भागवत कथा श्रवण से होता है जीव का कल्याण, हरिद्वार में गंगा तट पर कथा श्रवण का विशेष आध्यात्मिक महत्व

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : उत्तरी हरिद्वार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम श्रद्धा, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *