Breaking News

विक्रम भुल्लर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मिशन—2027 में कर्मठता से करेंगे काम

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के बनने पर युवाओं ने आतिशबाजी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत करते हुए कहा कि विक्रम की युवाओं में अच्छी पकड़ है और युवाओं को जोड़कर मिशन— 2027 में कर्मठता और एकजुटता के साथ किया जाएगा।

भाजयुमो की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रम भुल्लर ने जिलाध्यक्ष रहते हुए पार्टी से युवाओं को जोड़ने का काम करते हुए सभी वर्ग में अपनी अच्छी पकड़ बनाई। उपाध्यक्ष की घोषणा होने पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर बधाई दी। वेद मंदिर आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह है और पार्टी की मजबूती के लिए काम होगा। उन्होंने प्रदेश में युवाओं के बीच पहुंचने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और चेयरमैन राजीव शर्मा ने प्रदेश के निर्णय को पार्टी के लिए सकारात्मक बताया।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शीर्ष नेताओं का आभार जताया।

इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, नवजोत वालिया, पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, दीपांशु शर्मा, युधिष्ठिर वालिया, रविकांत मलिक, लेखराज गुर्जर, सौरव शर्मा, गर्व बत्रा, शैंकी चौधरी, आदर्श कश्यप, छोटू जयंत, शाहरूख सलमानी, शुभम खटाना, हर्ष वालिया, आदित्य चौहान, मनीष ठाकुर, योगेंद्र चौधरी आदि ने बधाई दी।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *