Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला के चकजोगीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला के चकजोगीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में विधायक निधि से की गई घोषणाओं के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदरणीय भगवान सिंह पोखरियाल जी द्वारा डॉ. अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के विकास हेतु विधायक निधि से ₹15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

डॉ. अग्रवाल ने चकजोगीवाला एवं आसपास के क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह बेदवाल, पूर्व प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान साहब नगर भावना गुरुंग, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शैलेंद्र रांगड़, पूर्व प्रधान शोबन सिंह कैंतूरा, पूर्व प्रधान भगवान सिंह मेहर, पूर्व क्षेत्र पंचायत बर्फ सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता राणा, पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शमा पवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती बिमला नैथानी, पूर्व उप प्रधान हुकम सिंह रांगड़, इकाई अध्यक्ष वैशाख सिंह कैंतूरा, श्री टीकाराम व्यास, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री बृजेश बिश्नोई, कैलाश रतूड़ी, रोशन कुड़ियाल, मनोज पैन्यूली, श्रीमती सुशीला नेगी, प्रवीण बिष्ट, कमलेश बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

कथा व्यास रमेश जी भाई ने कहा—भागवत कथा श्रवण से होता है जीव का कल्याण, हरिद्वार में गंगा तट पर कथा श्रवण का विशेष आध्यात्मिक महत्व

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : उत्तरी हरिद्वार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम श्रद्धा, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *