Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के विभिन्न मोर्चों पर दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न मोर्चों पर दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर एंव पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जिनमे ममता रतूड़ी, कविता शाह एंव अंजलि नैथानी (महिला मोर्चा) सतपाल सैनी,(ओबीसी मोर्चा)बलविंदर सिंह,(अल्पसंख्यक मोर्चा) अक्षय खैरवाल, अमन कुकरेती (युवा मोर्चा)

को दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा संचालित जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना आमजन के हित में महत्वपूर्ण है और इसके अंतर्गत 100 दिन की मजदूरी को 125 दिन किए जाने, मजदूरी उपलब्ध न होने की स्थिति में भत्ता दिए जाने सहित अनेक प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा एंव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचें, इसके लिए सभी मोर्चों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर गणेश रावत, सुमित पंवार, चमन पोखरियाल आदि मौजूद रहे

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *