Breaking News

इनोवेशन के अग्रदूत बनें प्रदेश के युवा : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के दल को रवाना किया। इस दल में लोक नृत्य, लोक संगीत, कृषि नवाचार, तकनीकी स्टार्टअप, भाषण, कविता लेखन जैसे क्षेत्रों में चयनित युवा शामिल हैं।

रवानगी से पहले मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल के सभी सदस्यों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दल में शामिल सदस्यों से बातचीत की और जिन विषयों को वें दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे, उनके बारे में जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति, कला और प्रगतिगामी सोच का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दल के सदस्यों से कहा कि वे राष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश के एंबेसडर के रूप में शामिल होंगे और उन पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा को प्रदर्शित करने का दायित्व है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की टीम जो भी नए विचार और प्रोटोटाइप आयोजन में प्रस्तुत करेगी उनमें व्यावहारिकता पर जोर होना चाहिए।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *