Breaking News

सेतु फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा विंटर रिलीफ ड्राइव का आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार। कड़ाके की ठंड के बीच सेतु फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा 14 एवं 15 जनवरी 2026 को एक मानवीय पहल के अंतर्गत विंटर रिलीफ ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य ठंड से सर्वाधिक प्रभावित उन बुज़ुर्गों, महिलाओं एवं नन्हे बच्चों को राहत पहुँचाना था, जो हरिद्वार क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों, सड़कों एवं फ्लाईओवर के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

इस अभियान के दौरान सेतु फाउंडेशन की टीम ने ज़रूरतमंदों को गर्म कपड़े, स्वेटर, कंबल, जूते-चप्पल एवं मोज़े वितरित किए। ठंड के इस कठिन समय में यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। वितरण के दौरान स्वयंसेवकों ने ज़रूरतमंदों से संवाद भी किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि समाज उनके साथ खड़ा है।

सेतु फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान केवल राहत सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदना, सेवा और इंसानियत की भावना को सशक्त करने का एक प्रयास है। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे।

फाउंडेशन ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस प्रकार के सेवा अभियानों में आगे आकर सहयोग करें—चाहे वह सामग्री दान हो, आर्थिक सहायता हो या फिर अपना समय एवं श्रम। सेतु फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *