Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

डोईवाला : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर एवं इंटर कॉलेज, डोईवाला में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, संस्कार और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है, वहीं रवि की फसलों के लहलहाते खेत किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाकर सभी को हर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ाव का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर गिरिराज सैनी (एसडीओ, विद्युत विभाग डोईवाला), ईश्वर चंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष एवं प्रमुख व्यवसायी), महेश चंद्र गुप्ता (प्रधानाचार्य) महेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, विनय जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *