Breaking News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून- 23 जनवरी 2026- पेसलवीड कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी के दो मेधावी छात्रों को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के षष्टम दीक्षान्त समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2026 को पं० ललित मोहन शर्मा, विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश में दीक्षान्त समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि से सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के ये दो होनहार छात्र अजय नेगी (बी.एससी. बी.एड.) 77.88% एवं अंजली नैथानी (बी.ए. बी.एड.) 75.35% अंक प्राप्त कर सत्र 2020-2024 के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र रहे। महाविद्यालय को इन छात्रों पर गर्व है।

महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा तथा सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं द्वारा इन छात्रों को बधाई प्रेषित कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *