Breaking News

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना एवं बधाई दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार  /जनपद में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर एवं कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त, सबसे बड़ा, दृढ़ व लचीला संविधान है जोकि समयानुकूल विभिन्न आवश्यकताओं को समाहित करता है। समाज में फैली कुरीतियों व अस्पृश्यता का अन्त करने में संविधान महत्वपूर्ण है जिसमें सभी के हितों की रक्षा के लिए सम्मान अधिकार दिया है।

उन्होंने कहा कि जनपद एवं प्रदेश की उन्नति के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें, जिससे कि जनपद एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी और तेजी लाते जिससे कि जनपद साफ स्वच्छ जनपद बनाया जा सके। उन्होंने जनपद वासियों से भी चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी से सहयोग की अपील की गई है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि राज्य एवं जनपद को खुशहाल बनाने के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए जिससे कि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो सकें।

इस अवसर पर आनन्दमयी सेवा सदन के छात्राओं ने राष्ट्रीय गान एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास भवन में मुख्य विकासअधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ध्वजारोहण किया

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा के अमृत से गुंजायमान होगी धर्मनगरी हरिद्वार, 22 से 28 जुलाई तक श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट में सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *