Breaking News

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, शिवालिक नगर के दोनों व्यापार मंडलों, श्री राम कॉलोनी, नवोदय नगर सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराया।

 कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु,सभासद, नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा का प्रतीक है। हमारा संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है, साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। आज आवश्यकता है कि हम सभी संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और नगर, प्रदेश व देश के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर शिवालिक नगर के निर्माण में सहभागी बनें।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *