Breaking News

श्री श्याम वैकुंठ धाम में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभावना के साथ मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोजानंदश्यामपुर) स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया।

प्रातः स्मरणीय ज्ञानमणि गुरु भगवान श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज के पावन सानिध्य में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा ध्वज शान से फहराया, सम्पूर्ण धाम भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं, साधु-संतों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए गुरु भगवान श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज ने कहा कि देशहित सभी हितों से सर्वोपरी है। राष्ट्र की सेवा ही सच्ची सेवा है और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची भक्ति है।

उन्होंने कहा कि यह वही पुण्य भूमि है, जहां भगवान स्वयं अवतरित हुए हैं और समय-समय पर मानवता के कल्याण हेतु बार-बार अवतार लेते रहे हैं। गुरु महाराज ने भारत भूमि की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह देवों की जननी पावन धरती है, जहां त्याग, तपस्या, प्रेम और करुणा की अखंड परंपरा रही है। भारत भूमि ने संसार को सत्य, अहिंसा, धर्म और सद्भाव का मार्ग दिखाया है। यही वह धरती है जहां ऋषि-मुनियों ने ज्ञान का दीप जलाया और जहां से विश्व को शांति का संदेश मिला।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करें, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखें तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। गुरु महाराज ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की समृद्धि, शांति और एकता के लिए विशेष प्रार्थना की गई। सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रीय गर्व से परिपूर्ण दिखाई दिया। श्री श्याम वैकुंठ धाम में मनाया गया यह गणतंत्र दिवस सभी के लिए प्रेरणा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश देकर स्मरणीय बन गया।

इस अवसर पर संत शिरोमणि ज्ञान मूर्ति महंत सतीश गिरी महाराज महंत सत्यव्रतानंद महाराज बाल योगी बालक दास महाराज महंत ज्ञानानंद महाराज रमेश सुरेश उदय अशोक सुदेश राजेश अग्रवाल लखनऊ वाले हिमांशु अग्रवाल अजय अग्रवाल गौरव रस्तोगी महेंद्र चौहान डॉक्टर सी के मिश्रा गोपाल गर्ग रितेश शर्मा प्रदीप सिंघल विजय भूटन अश्विनी शर्मा सुनील शर्मा दिनेश तंवर राहुल गुप्ता रॉबिन गुप्ता वरुण गुप्ता साहिल गुप्ता राकेश वालिया मोहित वालिया श्री अरविंद कुमार श्रीमती शिल्पा राम मोना देवकी मित्तल श्री संजय शर्मा राजेश शर्मा आदि अनेको भक्तगण उपस्थित थे

इस अवसर पर ध्वजा रोहण के दौरान परम वंदनीय प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज ने नवगठित सिटी प्रेस क्लब के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवगठित सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोज मनोजानंद को सम्मानित किया तथा कहा आने वाले समय में सिटी प्रेस क्लब देश के प्रख्यात निर्भीक पत्रकारों की टीम में शुमार होगा

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *