Breaking News

हरिश्चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : हरिश्चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यालय को विधायक निधि से 3 स्मार्ट बोर्ड प्रदान करने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। स्मार्ट बोर्ड से छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, ऋषिकेश मेयर श्री शंभू पासवान, धर्मवीर सिंह बिष्ट (खंड शिक्षा अधिकारी), अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, अशोक जैन, धर्मेश मनचंदा (पार्षद), नीरजा गोयल, डी.बी.एस. रावत (पूर्व प्रधानाचार्य), राजेंद्र पांडे, एस.के. अग्रवाल, राजीव खत्री (प्रभारी अमर उजाला) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में छात्राएं एवं अभिभावक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *