Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने (निर्मल ज्ञान दान अकैडमी) में विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए पांच स्मार्ट टीवी तथा 50 चेस बोर्ड एवं टाइमर का विधिवत किया लोकार्पण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने खैरी कला स्थित NGA (निर्मल ज्ञान दान अकैडमी) में विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए पांच स्मार्ट टीवी तथा 50 चेस बोर्ड एवं टाइमर का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्मार्ट टीवी से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी, वहीं चेस जैसे बौद्धिक खेल बच्चों की एकाग्रता, निर्णय क्षमता एवं मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्र समान रूप से आधुनिक संसाधनों से लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में जोत सिंह महाराज जी, राम सिंह महाराज जी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, विद्यालय की प्रिंसिपल अमृता डंग, समाजसेवी केशव गोयल, सुनीता शर्मा, विपिन कुकरेती सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इन संसाधनों से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *