Breaking News

भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने देश की सर्वोच्च न्याय व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी की नई नियमावली पर रॉक लगाए जाने के फैसले का किया स्वागत

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सावक मंच संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने देश की सर्वोच्च न्याय व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी की नई नियमावली पर रॉक लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया

उन्होंने कहा कि यूजीसी की नई नियमावली को लागू करने को कदापि न्याय संगत नहीं कहा जा सकता है यह नियम छात्र- छात्राओं में भेदभाव को बढ़ाकर आपसी रंजिश को फैलाने वाले हैं!

उन्होंने कहा कि यह नियम लागू होने पर निश्चित रूप से स्वर्ण जाति के छात्र-छात्राओं के हित एवं अधिकारों का हनन होगा! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं यूजीसी को नए नियम जातिगत आधार पर ना बनाकर ऐसे नियम बनाए जाने चाहिए जिससे सर्व समाज एवं समस्त जाति के छात्र-छात्राओं का हित सुरक्षित हो सके

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से जातिगत आधार पर छात्र-छात्राओं को कदापि नहीं बाटा जाना चाहिए ! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं यूजीसी को छात्र-छात्राओं को बांटने वाले नहीं बल्कि एकता में बांधने वाले नियम बनाने चाहिए!

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *