Breaking News

शहीद दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार ने दी मौन श्रद्धांजलि

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : शहीद दिवस के रूप में मनाए जाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर, बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । आज सुबह ठीक 11 बजे सायरन के बजते ही, बीएचईएल हरिद्वार के हजारों कर्मचारियों ने, अपने-अपने कार्यस्थल पर खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दी । वाहनों पर चल रहे कर्मचारियों ने भी, सायरन के बजते ही वाहन रोककर अपने-अपने स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने कहा कि गांधीजी ने अपनी दूरदर्शिता और अहिंसक नेतृत्व के द्वारा, आजादी की लड़ाई को नैतिक आधार प्रदान किया ।

उन्होंने बताया कि शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य उन सभी वीरों को याद करना है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया साथ ही यह दिन हमें एक मजबूत एवं बेहतर भारत के निर्माण की दिशा में, कार्य करने की भी प्रेरणा देता है ।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में महाप्रबंधकगण, डीआरओ, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि भी शामिल रहे ।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *