Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने वाली विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा संचालित जाती राम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आदर्श नगर ऋषिकेश में भव्य शिशु नगरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं नन्हे शिशुओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है।

कार्यक्रम में श्री हरगोपाल अग्रवाल (अध्यक्ष ), डॉ दीपक तायल (व्यवस्थापक ), श्री नवल किशोर कपूर (कोषाध्यक्ष), श्री गुरु प्रसाद उनियाल (प्रधानाचार्य), श्री शिवम टुटेजा, श्री विनोद रावत, श्री आशु डंग, श्री जितेंद्र पाल पाठी, श्री नितिन सक्सेना, श्री विवेक शर्मा, विद्यालय के आचार्यगण, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *