Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों की ली बैठक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

डोईवाला : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला स्थित हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर आचार्यों से विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर विशेष जोर दिया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आचार्य समाज निर्माण की नींव होते हैं और विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को प्रेरित कर अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कराएं, जिससे विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित हो।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेश गुप्ता आचार्य संजीव पांडे, नरेश बलोदी, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संगीता राणा, रितुपाल, संगीता पाल, कौशल्या, किरण कुकरेजा, हिमांशु बिष्ट, महेश नेगी, अर्पित नेगी, राजबाला, ममता पाड़ा, कोमल राजपूत सहित अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *