Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से श्यामपुर मंडल के विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्राज्ञ रावत (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), रोहित कुमार (एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष), चंद्रमोहन पोखरियाल (मंडल अध्यक्ष श्यामपुर), अमित मोहन पोखरियाल (मंडल मंत्री) सहित शिवराज सिंह, भरत सिंह, शिवराज कुमार, शिवम कल्याण, अरुण कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *