Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ नेताओं का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रदेश के विकास हेतु उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार किया व्यक्त

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

डोईवाला : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पधारे केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी का स्वागत अभिनन्दन किया इस दौरान सामरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, उत्तराखंड की सामरिक भूमिका, अवस्थापना विकास तथा प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. अग्रवाल ने उत्तराखंड के सामरिक महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में चल रही एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है और आने वाले समय में सामरिक दृष्टि से प्रदेश को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रदेश के विकास हेतु उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *