Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित आशीर्वाद (फेयरवेल) समारोह में किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

डोईवाला : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित आशीर्वाद (फेयरवेल) समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उपयोगी सुझाव दिए

डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा के समय खानपान पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। समय सीमित होने के कारण पढ़ाई में प्राथमिकताएं तय करनी होंगी तथा जिस विषय में कमजोरी हो, उस पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेश गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह नेगी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र अग्रवाल, श्री नरेंद्र गोयल, श्री विनय जिंदल, श्री हरीश कोठारी, श्री नरेश बलूनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *