Breaking News

शारदीय कांवड़ यात्रा पर आने आले श्रद्धालुओं/कांवड़ यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करे अधिकारी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  / शारदीय कांवड़ यात्रा  को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सभागार में जीनल सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शारदीय कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि के दौरान जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा,स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन की समुचित तैयारियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कांवड़ मार्ग,राष्ट्रीय राज मार्ग पर लाइट,पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियो से यातायात डायवर्जन प्लान तैयार करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक दल एवं प्राथमिक उपचार केंद्रों में सभी चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

 उन्होंने नगर निगम,सिंचाई विभाग एवं जिला पंचायत को स्नान घाटों एवं कांवड़ मार्गों पर नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही नगर निगम को मोबाइल टायलेट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा जल संस्थान एवं विद्युत विभाग को निर्बाध पेयजल व बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया।उन्होंने सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी को आज ही मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को नजीबाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए साथ ही मार्ग कही पर भी अवरुद्ध न हो, जिससे कि कोई दुर्घटना आदि की संभावना बन जाए।उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी को  गंगा घाटों एवं समस्त पुलो पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कांवड़ यात्रा में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने और ओवररेटिंग न करने के सख्त निर्देश दिए हैं साथ ही भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी सामग्री की जांच और नियमित निरीक्षण कर खराब खाना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अपर रोड पर जो निर्माण कार्य गतिमान है कांवड़ यात्रा के समय कार्य को रोक दिया जाए तथा उक्त मार्ग को दूरस्त करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह,सीओ एसडीआरएफ सुशील रावत ,ट्रैफिक इंचार्ज हितेश कुमार ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *