Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका तथा उत्तराखंड प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब (जिला मुक्तसर) में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका तथा उत्तराखंड प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की साथ ही लंगर हाल मे प्रसादा ग्रहण किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उस ऐतिहासिक स्थल के भी दर्शन किए, जहां वर्ष 1704 के भीषण युद्ध के दौरान दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने अपना घोड़ा बांधा था। उन्होंने कहा कि यह भूमि सिख इतिहास की वीरता, त्याग और अदम्य साहस की साक्षी रही है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1704 में मुगलों के साथ हुए भीषण युद्ध में लगभग 10,000 सिख सैनिकों ने मुगलों की 10 लाख की विशाल सेना को करारी चुनौती दी और अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने विशेष रूप से “चाली मुक्ते” के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि 40 सिख योद्धाओं ने, जो प्रारंभ में मैदान छोड़ चुके थे, बाद में महिला सेनापति “माता माई भागो” जी के नेतृत्व में पुनः युद्धभूमि में लौटकर मुगलों की लाखों की सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उनका बलिदान सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणा देता रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु साहिबानों का जीवन त्याग, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश देता है, जो आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से गुरु परंपरा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *