ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया
www.shrimannews.in
February 14, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
डोईवाला: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा जी का गेस्ट हाउस गेट के बाहर श्यामपुर, रायवाला, वीरभद्र एवं ऋषिकेश मंडल सहित ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं अर्पित कर एवं जोरदार नारों के साथ नड्डा जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज का यह स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश, उत्साह एवं ऊर्जा भरने वाला रहा। उन्होंने कहा कि नड्डा जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प प्रदान करती है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और हम सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रोहित कुमार, भारत सिंह, रोनी कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।