Breaking News

शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

हल्द्वानी/देहरादून / सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज कुमाऊँ मण्डल के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संस्थान में शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डाॅ. रावत ने भ्रमण के दौरान विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को भी परखा। इसके अलावा उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कुमाऊँ मण्डल के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने डायट भीमताल सहित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।

डाॅ. रावत ने निरीक्षण के दौरान डायट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन एवं प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्यों की जानकारी ली, साथ ही कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात उन्होंने एचजीएस स्कूल, भीमताल का भ्रमण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही डाॅ. रावत ने भीमताल, नौकुचियाताल, हल्द्वानी, बागेश्वर में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शनिवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षाएं नकलविहीन, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिये।

कुमाऊं दौरे के दौरान डाॅ. रावत ने हल्द्वानी में देश के अमर उजाला एवं देवभूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘देवभूमि शिक्षा सम्मान’ के चतुर्थ संस्करण में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी एवं समर्पित कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डाॅ. रावत ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे मजबूत नींव हैं। गुरु न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि संस्कार, प्रेरणा व राष्ट्र निर्माण की भावना भी जगाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भ्रमण के दौरान नौकुचियाताल एवं बागेश्वर पहुँचने पर डाॅ. रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *