Breaking News

श्री सुदर्शन आश्रम के महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का आगमन होता है शुभ संकेत

कमल अग्रवाल / ठाकुर मनोजानंद

हरिद्वार सिटी / हरिद्वार ब्रह्मपुरी स्थित प्रसिद्ध श्री दूधाधारी वशिष्ठसप्त ऋषि आश्रम प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आश्रम के महंत श्री जयरामदास महाराज के गुरु भाई श्री श्याम सुन्दर दास जी महाराज का हरिद्वार आगमन हुआ इस दौरान संत महापुरुषों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री सुदर्शन आश्रम के महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का आगमन एक शुभ संकेत होता है तथा संत वंदनीय होते हैं संत महापुरुषों का सम्मान समाज के उत्थान की और बढ़ता कदम है

इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के महंत जय रामदास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये गये सभी सत्यकर्मों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर महंत सूरज दास महाराज महंत श्री परमेश्वर दास महाराज सहित अनेको संत महापुरुष उपस्थित थे

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *