Breaking News

IIT रुड़की ने ‘एमएसएमई इनोवेटिव (डिज़ाइन) योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की, उत्तराखंड / डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने “एमएसएमई इनोवेटिव (डिज़ाइन) योजना” इंडस्ट्री–अकादमिक इंटरफेस पर अजीत सिंहवी इंस्टीट्यूट चेयर प्रोफेसरशिप के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम आईआईटी रुड़की के डिज़ाइन विभाग; विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी; सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; तथा इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर के सहयोग से 09 फरवरी, 2026 को भगवानपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित किया गया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय विनिर्माण क्षेत्र तथा डिज़ाइन विशेषज्ञता/डिज़ाइन बिरादरी को एक साझा मंच पर लाना है। यह योजना अनुभवी डिज़ाइनरों द्वारा वास्तविक समय की डिज़ाइन समस्याओं के किफायती समाधान, नए उत्पाद विकास, उनके सतत सुधार तथा मौजूदा/नए उत्पादों में मूल्य संवर्धन हेतु विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करने का लक्ष्य रखती है।

प्रो. इंदरदीप सिंह, अधिष्ठाता (इन्फ्रास्ट्रक्चर) एवं समन्वयक, डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर, आईआईटी रुड़की ने कार्यक्रम का समन्वयन किया तथा एमएसएमई इकाइयों से आए प्रतिभागियों के साथ एमएसएमई इनोवेटिव (डिज़ाइन) योजना का विस्तृत विवरण साझा किया। प्रो. अपूर्ब्बा कुमार शर्मा, अध्यक्ष, डिज़ाइन विभाग, आईआईटी रुड़की ने कार्यक्रम के दौरान “उद्यमों को उच्च प्रतिस्पर्धात्मकता, लाभप्रदता एवं स्थिरता की दिशा में प्रबंधित एवं रूपांतरित करना” विषय पर व्याख्यान दिया।

श्री अजय दिगंबर जैन, अध्यक्ष, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; श्री प्रवीण गर्ग, अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री अमित गोयल, सचिव, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; श्री आकाश सोनी, कोषाध्यक्ष, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; श्री प्रेम सिंह, सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री दीप मणि मिश्रा, संयुक्त सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री सुन्दरम, कोषाध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री ज़ुबेर अहमद, कार्यालय प्रभारी, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर तथा डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर एवं डिज़ाइन विभाग, आईआईटी रुड़की के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न क्षेत्रीय उद्योगों एवं एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा चर्चा से लाभान्वित हुए।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *