Breaking News

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार  /जनपद में किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यकनगर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उनके द्वारा राजस्व टीम के साथ  पूरनपुर सल्लाहपुर में राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर लगभग 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई थी,जिसको राजस्व टीम द्वारा ध्वस्त किया गया,इसके साथ ही तीन चक्र मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को भी मुक्त कराया गया।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *