Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश मे कल आयोजित होने वाली गढ़वाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश/ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत एवं जिला सह प्रभारी अमन त्यागी के साथ ऋषिकेश मे कल आयोजित होने वाली गढ़वाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की।

इस अवसर पर कल आयोजित होने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारियों, उसकी रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के विषय में भी विचार-विमर्श किया गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के उद्देश्यों से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा कर आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *