Breaking News

S S P हरिद्वार के निर्देशन में साइबर ठगी से गया धन वापस दिलाती हरिद्वार पुलिस

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार /सौरभ भारद्वाज निवासी महेश्वरी धर्मशाला, विष्णु घाट, हरिद्वार द्वारा दिनांक 10/01/2026 को साइबर ठगी के संबंध में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार में ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनसे कुल ₹50,000/- की धोखाधड़ी की गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही हरिद्वार पुलिस की शाखा साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के समन्वय से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। लगातार पत्राचार एवं तकनीकी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की पूर्ण धनराशि ₹50,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई। पीड़ित द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया

हरिद्वार पुलिस अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें

साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *