Breaking News

अग्रसेन महासभा द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अग्रसेन महासभा द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। डॉ. अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर वृंदावन से वंदना श्री जी के नेतृत्व में आयोजित टीम ने सांस्कृतिक टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समय अधिक होने के बावजूद कलाकारों ने अपनी भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगों से परिपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। होली के पारंपरिक भजनों एवं रास-लीला की झलकियों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का सृजन किया।

डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं, पुष्पवर्षा एवं रंग-गुलाल के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस दौरान अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल,कृष्ण कुमार सिंघल,संजय अग्रवाल,नंद किशोर अग्रवाल,अजय गुप्ता,गोविंद अग्रवाल,सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Check Also

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *