Breaking News

एक साल से वेतन को तरस रहे सहकारी कर्मचारी,अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग 

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

पथरी/हरिद्वार। जिले की सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी पिछले लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस बार होली का त्योहार भी उनके लिए फीका साबित हो रहा है।

कर्मचारियों के अनुसार कई समितियों में पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है, जबकि कुछ स्थानों पर स्थिति और भी गंभीर है। बदशाहपुर सहकारी समिति के कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। धनपुरा व पीतपुर सहकारी समितियों के कर्मचारियों को एक वर्ष से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

नई जानकारी के अनुसार जमालपुर सहकारी समिति में पिछले आठ माह से वेतन लंबित है, जबकि बहादराबाद सहकारी समिति के कर्मचारियों को पिछले 16 माह से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का आरोप है कि केवल जिला हरिद्वार में “सी-57” लागू करने तथा जिला सहकारी बैंक की हठधर्मिता के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो जल्द ही सहकारी समितियां बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगी।

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। त्योहारों पर भी घर में खुशियां नहीं मन पा रहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की है।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *