Breaking News

श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में होली के पावन अवसर पर फूलों की होली बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ खेली

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोज मनोजानंद)  गोविंदपुरी स्थित एसएम जैन डिग्री कॉलेज में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में होली के पावन अवसर पर फूलों की होली बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ खेली गई इस अवसर पर बोलते हुए प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरुप श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा सीखने और पढ़ने और जानने की कोई उम्र नहीं होती मनुष्य अच्छी शिक्षा और अच्छी बातें जीवन में किसी भी उम्र में ग्रहण कर सकता है इतना ही नहीं मनुष्य का हर दिन उत्सव होता है जब आपको कोई अच्छा कार्य करने से आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है तो वह किसी उत्सव से कम नहीं होती इस पावन धरती पर कदम कदम पर आध्यात्मिक की गंगा बहती है कदम कदम पर ज्ञान की वर्षा होती है और कदम कदम पर तपस्वी साधु संत ऋषि मुनियों के पतित पावन दर्शन से यह मानव जीवन सार्थक करने का सौभाग्य प्राप्त होता है और हमारे मठ मंदिर आश्रम अखाड़े सनातन संस्कृति का जो शंखनाद करते हैं वह संपूर्ण सृष्टि में सनातन परंपरा के रूप में प्रवाहित होती है सनातन संस्कृति विश्व की सबसे बड़ी और प्राचीनसंस्कृति है इस अवसर पर  राकेश वालिया ने सुंदर गीत सुनकर सभी मन को प्रसंचित कर दिया इस अवसर पर बोलते हैं वरिष्ठ पत्रकार श्री रजनीकांत शुक्ला ने कहा इस अध्यात्म की धरती भारत भूमि पर सर्वप्रथम भगवान विष्णु के प्रिय भक्त प्रहलाद के कारण होली हुई थी अपने भ्राता हिर्नाकश्पयू के कहने पर होली का जलती आग में भक्त प्रहलाद को लेकर उनका अहित करने के उद्देश्य से अग्नि में प्रवेश किया था किंतु सत्य की जीत हुई और जिसे अग्नि में ना जलने का वरदान प्राप्त था वह होलीका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रहलाद का बाल बांका ना हो सका यही है ईश्वर में आस्था का प्रतिफल इस अवसर पर बोलते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा इस पावन नगरी हरिद्वार की पावन धरा पर प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज की पावन कृपा बिना किसी भेदभाव के सभी पर एक समान बनी रहती है कोरोना काल में महाराज जी ने उत्तराखंड के उन गांवों तक भी राशन तथा आर्थिक सहायता पहुंचाई जहां मनुष्य का पैदल पहुंचना भी बहुत दुर्लभ तथा कठिन है इतना ही नहीं देश के अन्य प्रति में भी कोरोना काल में अपनी दया दृष्टि दिखाते हुए अनेको प्रदेशों तक कई कई करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता गरीबों में जरूर बंदों में कोरोना काल के दौरान विस्तृत कराई इतना ही नहीं चाहे कावड़ मेला हो चाहे चारों धाम यात्रा हो सभी में महाराज जी की दया दृष्टि तीर्थ यात्रियों पर तथा स्थानीय नागरिकों पर सदैव बनी रहती है ऐसी परम विभूति हम हरिद्वार वासियो के लिए साक्षात परमात्मा स्वरुप है इस अवसर पर बोलते हुए एसएम जैन डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री डॉ सुनील कुमार बत्रा

 ने कहा गुरु का मार्गदर्शन मनुष्य के जीवन को सार्थक कर देता है और शिक्षा की पावन निधि हमारे जीवन की काया पलट कर देती है श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज द्वारा समाज हित के लिए किया जा रहे कार्य जग जाहिर है और सूर्य को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं होती इस अवसर पर बोलते हुए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय आर्य ने कहा अपने कर्तव्यों के प्रति मनुष्य का समर्पण भाव और गुरु जनों के प्रति श्रद्धा भाव और सम्मान का भाव हमारे मानव जीवन को कल्याण की और ले जाता है इस अवसर पर उत्कृष्ट संबोधन के लिए वरिष्ठ पत्रकार तथा सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद को सम्मानित किया गया  जिन्होंने एक सुंदर पंक्तियों में बहुत अच्छा संदेश दिया कि हमें पता चला गर्मी में जून में होती है के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रीमती पूजा को सुंदर भजन सुनाने के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर सुंदर गीत सुनने पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कई सौ विशिष्ट जन तथा पत्रकार बंधु उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *