Breaking News

हरिद्वार खड़खड़ी स्थित नवनिर्मित “ज्ञान निकेतन” का भव्य लोकार्पण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ संपन्न

कमल अग्रवाल / ठाकुर मनोज कुमार

हरिद्वार खड़खड़ी स्थित हील बाइपास रोड पर श्री साहेब धाम के पीछे नवनिर्मित “ज्ञान निकेतन” का भव्य लोकार्पण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर प्रातः स्मरणीय मंडलेश्वर श्री परमात्म देव जी महाराज तथा कथा परमात्मा स्वरूप महंत श्री महंत ज्ञानानंद महाराज की पावन कृपा से यह मंगलमय आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अनेक संत-महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके पावन वचनों और आशीर्वाद से समूचा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।

लोकार्पण समारोह के दौरान संत-महापुरुषों ने अपने अमृतमय प्रवचनों में ज्ञान, भक्ति और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान ही वह प्रकाश है जो मनुष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पावन स्थान, जहां ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो, समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। “ज्ञान निकेतन” भी इसी उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है, जहां से आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कृति और सदाचार की प्रेरणा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ “ज्ञान निकेतन” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण करते हुए इस पवित्र कार्य के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। संतों के श्रीमुख से निकले पावन उपदेशों को सुनकर उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो उठे और सभी ने इस दिव्य क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य माना।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। भजन-कीर्तन, सत्संग और संतों के आशीर्वचन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक आनंद से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर संत-महापुरुषों ने यह भी कहा कि समाज में ज्ञान, महंत श्यामसुंदर महाराज ने कहा संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहें। “ज्ञान निकेतन” का यह पावन लोकार्पण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो निश्चित रूप से समाज में ज्ञान, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाने का कार्य करेगा।इस प्रकार संत-महापुरुषों की पावन उपस्थिति, उनके दिव्य आशीर्वाद और श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच “ज्ञान निकेतन” का लोकार्पण समारोह अत्यंत भव्य, मंगलमय और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने सभी के हृदय में श्रद्धा, भक्ति और आनंद की अमिट छाप छोड़ दी।

इस अवसर पर महंत ज्ञानानंद शास्त्री महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत रवि देव महाराज महंत प्रेमानंद महाराज साध्वी तृप्ति महाराज महान शांति प्रकाश महाराज महामंडलेश्वर श्री परमात्मदेव जी महाराज श्री गणेश शंकर विद्यार्थी महंत जगजीत सिंह महाराज श्री विनोद शर्मा उपस्थित थे श्री गौरीशंकर पांडे जी ने तहे दिल से सभी का हार्दिक अभिनंदन किया तथा सत्कार किया

Check Also

हम वेदों को जीने वाले हैं, हम रामत्व, कृष्णत्व व शिवत्व को जीते हैं : परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *