Breaking News

SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में नशा सौदागरों पर का नकेल कसती हरिद्वार पुलिस

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

थाना पथरी / जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में परवेज उर्फ़ छोटा द्वारा अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी में संलिप्त रहकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पर थाना पथरी में टीम गठित की गई।

उक्त अपराधी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिस पर उत्तराखंड शासन द्वारा धारा 3(1) PIT एनडीपीएस एक्ट, शासनादेश संख्या 216/XX-4/2026-E-98276 दिनांक 16.02.2026 पारित किया गया।

शासनादेश के अनुपालन में थाना पथरी से व0उ0नि0 सहित अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा सुरागरसी/पतारसी कर प्रस्तावित बंदी परवेज उर्फ़ छोटा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *