Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों बसों में हजारों कार्यकर्ता उत्साह एवं जोश के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों बसों में हजारों कार्यकर्ता उत्साह एवं जोश के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह जनसभा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के ओजस्वी एवं ऊर्जावान संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व मे प्रदेश में पिछले चार वर्षों में विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार में आयोजित इस जनसभा में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर लगातार मजबूत हो रहा है। जनसभा से लौटे हजारों कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा इस जनसभा से मिली ऊर्जा को आत्मसात करते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं और यही समर्पण संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उत्साह और सहभागिता से ही जनसभा को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

इस दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *