Breaking News

मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *