Breaking News

गुरु मंडल आश्रम में द्वादश निर्वाण महोत्सव हुआ संपन्न

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्री गुरु मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर भगवत्स्वरूप महाराज के पतित पावन सानिध्य में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज के द्वादश निर्वाण महोत्सव के अवसर पर आश्रम पर विशाल संत समागम आयोजित किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए महंत विष्णु दास महाराज ने कहा चंदन के वृक्ष के पास खड़े होने से हम वृक्ष तो नहीं हो सकते किंतु उसकी खुशबू में स्नान कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ कर सकते हैं श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा गुरुजनों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में जो भक्त गोते लगा लेते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाराज महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद महाराज महामंडलेश्वर परमात्मादेव महाराज महंत विष्णु दास महाराज महंत रघुवीर दास महाराज स्वामी रामस्वरूप महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *