Breaking News

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की नेतृत्व में सम्मोहित/जादू कर ठगी करने वाला 01 ठग दबोचा

*महिला को सम्मोहित कर 50,000 व कान के कुंडल उतरवाने की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने किया था अभियोग पंजीकृत*

*लोगों को पैसे व सोने को डबल करने का देता था झाँसा*

*ज्वालापुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए ग़ाज़ियाबाद निवासी ठग को हिरासत में लिया*

*आरोपी ठग के क़ब्ज़े से दो पीली धातु के टॉप्स व 9500 रुपये बरामद हुए*

*आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं डिजिटल साक्ष्यो का किया प्रयोग*

*पुनः ठगी करने पहुँचा था ग़ाज़ियाबाद से हरिद्वार, पुलिस ने दबोचा*

*हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है कि ऐसे किसी लालच में आकर अपने मेहनत की कमाई ना गंवाएं*

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

कोतवाली ज्वालापुर / दिनांक 12/02/2026 को वादिनी निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई थी कि दिनांक 12/02/2026 को तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें सम्मोहित कर ₹50,000 नगद तथा कान के कुण्डल उतरवा कर ले लिए।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से संपर्क स्थापित कर डिजिटल साक्ष्यों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की गई।

इसी क्रम में दिनांक 13/03/2026 को आरोपी जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुर ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से चोरी के सामान सहित हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास ICJS पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से जांचा जा रहा है।

नाम व पता आरोपित* जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)

मूल निवासी: ग्राम पिपलेड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ (उ.प्र.)

*बरामदगी*

1. 02 पीली धातु के टॉप्स

2. ₹9,500 नगद

*पुलिस टीम*

1. वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार

2. प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय

3. हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह

4. कांस्टेबल अर्जुन चौहान

5. कांस्टेबल सुनील शर्मा

6. कांस्टेबल नवीन छेत्री

*CIU टीम*

1. कांस्टेबल पदम सिंह

2. कांस्टेबल हरवीर सिंह

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *