Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से आज विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जनसुनवाई का क्रम जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

चिन्यालीसौड़ से विजय बडोनी जी के साथ आए बीरेंद्र राणा, मनजीत राणा, अमित नेगी, नितिन राणा एवं परमजीत नेगी ने डॉ. अग्रवाल से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की।

वहीं, छिद्दरवाला से आए पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, प्रवीण बिष्ट, कमलेश बिष्ट, समा पंवार एवं शुशीला नेगी ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. अग्रवाल ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त खांड गांव-3 (ऋषिकेश) से आए अशोक चौहान की समस्या का भी मौके पर संज्ञान लेते हुए त्वरित सहायता प्रदान की गई, जिससे आवेदक ने संतोष व्यक्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके।

इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने डॉ. अग्रवाल के जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *