Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा को ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा को ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने ऋषिकेश में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किए गए खर्चों की विस्तृत जानकारी भी ली और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों में जवाबदेही एवं प्रभावशीलता अत्यंत आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, डॉ अग्रवाल ने कोतवाल ऋषिकेश से वार्ता कर क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

डॉ अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को सक्रिय व संवेदनशील रहकर कार्य करना होगा।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *